सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, होटल में घुसकर की फायरिंग, 11 लोगों की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मोगादिशु। पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। खबर है कि आतंकवादियों को राजधानी मोगादिशु स्थित एक होटल को निशाना बनाया है। हमले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 11 घंटों से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समुद्र किनारे …

मोगादिशु। पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। खबर है कि आतंकवादियों को राजधानी मोगादिशु स्थित एक होटल को निशाना बनाया है। हमले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 11 घंटों से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समुद्र किनारे मौजूद इस होटल के बड़े हिस्से को आतंकवादियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा से जुड़े अल-शबाब ने मोगादीशू में होटल हयात पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने गोलीबारी से पहले दो कार धमाकों को अंजाम दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘दो कार बम के जरिए होटल हयात को निशाना बनाया गया। एक होटल के बैरियर के पास लगा और इसके बाद एक धमाका होटल के गेट पर हुआ। हमारा मानना है कि लड़ाके होटल के अंदर हैं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा अधिकारी अब्दुकादिर हसन ने बताया कि सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है। खास बात है कि हयात मोगादीशू के लोकप्रिय इलाकों में से एक है। यहां कई होटल मौजूद हैं, जिसमें सरकार के बड़े अधिकारियों और आम नागरिकों आना जाना रहता है।

खबर है कि आतंकवादी हमले के बीच स्पेशल पुलिस यूनिट ने दर्जनों लोगों को बचा लिया है। इसमें होटल का स्टाफ और कुछ मेहमान शामिल है। कहा जा रहा है कि हमले के वक्त होटल में सरकारी बैठक चल रही थी। सोमालिया में अल-शबाब बीते कई सालों से सरकार के खिलाफ सक्रिय है। इस आतंकी संगठन का सोमालिया के दक्षिण और मध्य क्षेत्र में खासा नियंत्रण है।

क्यों कह रहे मुंबई जैसा हमला ?
26 नवंबर 2008 में भारत के मुंबई में भी ऐसा ही हमला हुआ था। आतंकियों ने ताज होटल में घुसकर फायरिंग और ब्लास्ट किए थे। इस हमले में 9 हमलावरों समेत करीब 180 लोगों की मौत हो गई थी। यहां 10 आतंकी बैग में 10 एके-47, 10 पिस्टल, 80 ग्रेनेड, 2 हजार गोलियां, 24 मैगजीन, 10 मोबाइल फोन, विस्फोटक और टाइमर्स लेकर घुसे थे।

क्या है अल-शबाब ?
अल-शबाब एक आतंकी संगठन है। इसका मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है। अल-शबाब का जन्म 2006 में हुआ। ये सऊदी अरब के वहाबी इस्लाम को मानता है। मोगादिशू शहर यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स के कब्जे में था, जो कि शरिया अदालतों का एक संगठन था। इसका मुखिया शरीफ शेख अहमद था। 2006 में इथियोपिया की सेना ने इस संगठन को हरा दिया और अल-शबाब का जन्म हुआ। अल-शबाब यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स की ही एक कट्टरपंथी शाखा है।

2017 में मोगादिशू शहर में ब्लास्ट हुआ था। इस हमले में 275 लोगों की मौत हो गई थी। अल-शबाब आतंकियों ने 2016 में केन्या के सैन्य शिविर पर हमला किया था। इसमें 180 सैनिकों की मौत हो गई थी। 2015 में केन्या की यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमला हुआ था। इस दौरान 148 छात्र मारे गए थे।

ये भी पढ़ें : बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दम घुटने से दो भक्तों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार