हरिद्वार: आत्‍महत्‍या करने के इरादे से नहर में कूदा प्रेमी, हाथ छूटने से बच गई प्रेमिका की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर के किनारे पहुंचे प्रेमी युगल में से प्रेमी तो नहर में कूद गया जबकि प्रेमिका की जान बच गई। युवक को नहर में डूबता देख युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मंगलौर पुलिस और गोताखोर लापता युवक की तलाश …

हरिद्वार, अमृत विचार। आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर के किनारे पहुंचे प्रेमी युगल में से प्रेमी तो नहर में कूद गया जबकि प्रेमिका की जान बच गई। युवक को नहर में डूबता देख युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मंगलौर पुलिस और गोताखोर लापता युवक की तलाश में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, उप्र जनपद के सहारनपुर स्थित रेलवे कालोनी निवासी एक युवक का सहारनपुर निवासी युवती से करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक काफी समय से रुड़की के मालवीय चौक के पास किराये का मकान लेकर रहता है। बताया गया है कि शुक्रवार को युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए रुड़की बुलाया था। शाम को युवती रुड़की पहुंची।

मामले में युवती ने अपने चाचा और मामा पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए लक्सर सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी से शिकायत की है। सीओ ने पथरी थानाध्यक्ष को मामले की जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। युवती ने बताया कि उसके पिता का काफी समय पूर्व देहांत हो चुका है। घर में केवल मां-बेटी हैं। उनके पास पूर्वजों की 10 बीघा जमीन और गांव का मकान है। उसके चाचा और मामा उनकी खेती की जमीन व मकान हथियाने की फिराक में हैं। इसके लिए मामा व चाचा ने मिलकर उसकी शादी पथरी थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से तय कर दी है। उसे और उसकी मां से इस बारे में उन्होंने पूछा तक नहीं है। युवती ने अनहोनी की आशंका जताई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव