झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का लखनऊ में हुआ निधन, ट्रामा सेंटर में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा था। सैयद सिब्ते रजी ने ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली। कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी का जन्म …

लखनऊ। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा था।

सैयद सिब्ते रजी ने ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली। कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी का जन्म रायबरेली में हुआ था। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले श्री रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली।

पढ़ें-लखनऊ: केजीएमयू के प्रोफेसर के सेवानिवृत होने पर कार्यक्रम आयोजित कर दी गई विदाई

संबंधित समाचार