अहमदाबाद, भावनगर से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रहेंगी निरस्त
अहमदाबाद। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर अहमदाबाद तथा भावनगर मंडल से चलने अथवा गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। अहमदाबाद मंडल के रेल प्रवक्ता के मुताबिक एसईसीआर के बिलासपुर मंडल में रायगढ़-झारसुगुड़ा खंड पर हिमगिर स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग के मद्देनजर …
अहमदाबाद। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर अहमदाबाद तथा भावनगर मंडल से चलने अथवा गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। अहमदाबाद मंडल के रेल प्रवक्ता के मुताबिक एसईसीआर के बिलासपुर मंडल में रायगढ़-झारसुगुड़ा खंड पर हिमगिर स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग के मद्देनजर अहमदाबाद और भावनगर मंडल से चलने अथवा गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 21 से 28 अगस्त तक, ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 से 28 अगस्त तक, ट्रेन संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 24 और 25 अगस्त को, ट्रेन संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 26 और 27 अगस्त को, ट्रेन संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 21 और 28 अगस्त को, ट्रेन संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 23 और 30 अगस्त 2022 को, ट्रेन संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 26 अगस्त को तथा ट्रेन संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 28 अगस्त को निरस्त रहेंगी।
ये भी पढ़ें- पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले मुरथल के रेस्तरां को बंद करें- एनजीटी
