लखनऊ : बिजली कनेक्शन कटने के नाम उपभोक्ता के खाते से उड़ाए 99 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । इन दिनों साइबर ठग राजधानी में नया-नया पैंतरा अपना कर लोगों की जमा पूंजी हड़प रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर जालसाज ने बिजली बिल अपडेट न होने और बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। मोबाइल पर रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर उपभोक्ता …

लखनऊ । इन दिनों साइबर ठग राजधानी में नया-नया पैंतरा अपना कर लोगों की जमा पूंजी हड़प रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर जालसाज ने बिजली बिल अपडेट न होने और बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए हैं।

मोबाइल पर रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर उपभोक्ता को साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने गोमतीनगर विस्तार में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने साइबर क्राइस सेल को जांच सौंप दी है। फिलहाल इस मामले की तफ्तीश साइबर क्राइम सेल कर रही है।

गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र के रसल कोर्ट सेक्टर- 6 निवासी धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी के मोबाइल पर कुछ दिन पहले एक मैसेज आया था। बता दें कि यह मैसेज साइबर ठगों की तरफ से भेजा गया था। जिसमें बिजली का बिल अपडेट न होने के चलते कनेक्शन कटने की बात लिखी थी।

इसके बाद पीड़ित ने मैसेज में दिए उक्त नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करते ही जालसाज ने स्वयं को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और उपभोक्ता के मोबाइल पर एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर 10 रुपये अपडेशन चार्ज ट्रांसफर करने की बात कही। जालसाज के बहकावे में आकर पीड़ित ने जैसे ही एप डाउनलोड की तो उसके खाते से 99 हजार रुपये पार हो गई।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : बिजली का बिल नहीं हुआ अपडेट तो काटना पड़ेगा कनेक्शन, साइबर ठग ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को ठगा

संबंधित समाचार