मोदी सरकार ने कृषि बजट बढ़ाने के मामले में पिछली सरकारों को पीछे छोड़ा- जे.पी नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और गत आठ साल में कृषि बजट में चार गुना वृद्धि की है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते …

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और गत आठ साल में कृषि बजट में चार गुना वृद्धि की है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने दावा किया कि मौजूदा सरकार जितना काम किसी अन्य सरकार ने किसानों के लिए नहीं किया है।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष किसानों के विरोध की बात करता है, लेकिन मोदी सरकार उनकी समृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कृषि बजट में चार गुना वृद्धि हुई है। अब कृषि बजट 1,33,000 करोड़ रुपये है जबकि वर्ष 2014 में यह महज 33 हजार करोड़ रुपये का होता था।

’’ उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 में विकसित होने के लिए एकजुट होकर बढ़ना होगा। नड्डा ने कहा, ‘‘ हमें अपने दिमाग में हमारी परंपरा और भारतीय संस्कृति को भी रखनी होगी जो दुनिया में सबसे प्राचीन है।’’ इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पांवटा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उनका नहान के चोगन मैदान में भी जनसभा संबोधित करने का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना ने लद्दाख में इजराइली व्यक्ति को बचाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका