प्रयागराज: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में 69 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सत्र 2022-23 की प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा शनिवार को प्रयागराज में आयोजित की गई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 69.2 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. पी.के. पांडेय ने बताया कि प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा हेतु 485 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सत्र 2022-23 की प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा शनिवार को प्रयागराज में आयोजित की गई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 69.2 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. पी.के. पांडेय ने बताया कि प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा हेतु 485 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 336 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय में त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र स्थित परीक्षा केंद्र का कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने औचक निरीक्षण किया। प्रो. पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय इस बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 12 विषयों कम्प्यूटर विज्ञान, न्यूट्रीशन फूड एंड डाइटेटिक्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, मध्ययुगीन और आधुनिक इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य/व्यवसाय प्रशासन और व्यवसाय प्रबंधन, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत और प्राकृत भाषा, सांख्यिकी, हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषाएं तथा भूगोल में निर्धारित 45 सीटों में प्रवेश देगा।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक कांटे की टक्कर हिंदी एवं शिक्षाशास्त्र विषय के अभ्यर्थियों में देखने को मिली। शिक्षा शास्त्र में 8 सीटों के सापेक्ष सर्वाधिक 98 तथा हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषाओं में भी 8 सीटों के सापेक्ष 62 अभ्यर्थियों ने प्री-प्रवेश परीक्षा दी। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं बिजनेस मैनेजमेंट में भी 2 सीटों के लिए 31 अभ्यर्थियों में जोरदार आजमाइश हुई।

मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि सुबह 10ः30 से 12 बजे तक आयोजित डेढ़ घंटे की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिसमें 50 प्रतिशत प्रश्न रिसर्च मेथाडोलॉजी और 50 प्रतिशत प्रश्न चयनित विषय से संबंधित थे। प्री प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, दो पालियों में होगी पीएचडी की परीक्षा

संबंधित समाचार