Video: गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करना नेताजी को पड़ा भारी, पत्नी ने की चप्पल से पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करना नेताजी को भारी पड़ गया है। जहां कमरे में बंद नेताजी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर ही रहे थे की अचानक मौके पर उनकी पत्नी पहुंच गई और नेताजी की चप्पल से पिटाई हो गई। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। …

Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करना नेताजी को भारी पड़ गया है। जहां कमरे में बंद नेताजी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर ही रहे थे की अचानक मौके पर उनकी पत्नी पहुंच गई और नेताजी की चप्पल से पिटाई हो गई। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। जहां बीजेपी नेता मोहित सोनकर बंद कमरे में बीजेपी की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिंदु गोयल (कानपुर दक्षिण) के साथ मौजूद थे तो अचानक से शनिवार देर रात उनकी पत्नी वहां आ गईं। मोहित को किसी और महिला के साथ देखकर पत्नी का पारा सातवें आसमान में चढ़ गया। उन्होंने मोहित की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी और खूब गालियां भी दीं।

पत्नी के साथ-साथ मोहित की सास और अन्य ससुराल वाले भी वहां मौजूद थे। सभी ने मोहित को बीच सड़क पर ले जाकर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जब बीजेपी नेता मोहित सोनकर की पिटाई हो रही थी तो उस समय पुलिस भी वहां आ गई। लेकिन मोहित की पत्नी इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने पुलिस की परवाह ना करते हुए पति को पीटना जारी रखा। मोहित की पत्नी और ससुराल वालों ने बीजेपी नेता बिंदु गोयल को भी जमकर पीटा।

ये भी पढ़ें- भीख भी मांगी फिर भी बच्चे की भूख नहीं मिटा पाया बाप, 11 महीने के मासूम के साथ कर दिया ये पाप