इमरान खान की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, सड़कों पर उतरे PTI कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस बीच पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। इस्लामाबाद में एक रैली के दौरान इमरान ने महिला जज और पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी थी। इस मामले में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून (ATA) के तहत एफआईआर …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस बीच पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। इस्लामाबाद में एक रैली के दौरान इमरान ने महिला जज और पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी थी। इस मामले में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून (ATA) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने इमरान के बंगले की तरफ जाने वाली सड़क पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। उन्हीं की पार्टी पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी का कहना है कि सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच पाक मीडिया ने दावा किया है कि इमरान खान घर से लापता हैं।

पीटीआई के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट के बाद पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। चौधरी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को बताया कि पीटीआई की ओर से फैसलाबाद से बानी गाला के लिए बसों के काफिले चल रहे हैं। आप जहां भी हों, आज ही बानी गाला पहुंचें और इमरान खान के साथ एकजुटता हों।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पार्टी देगी अर्जी
इमरान खान की पार्टी उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफी इस्लामाबाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी देगी।

ये भी पढ़ें : Pakistan : इमरान खान पर एक्शन, लाइव प्रसारण स्पीच पर लगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार