बहराइच: सदस्यता अभियान को लेकर सपा कार्यालय पर हुई बैठक, पूर्व मंत्री ने कहा- अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें
बहराइच। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में “सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की बैठक हुई। सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव रहें। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खान ‘बंटी’ ने किया। जिले के सातों विधानसभा …
बहराइच। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में “सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की बैठक हुई। सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव रहें। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खान ‘बंटी’ ने किया। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेताओं को मुख्य अतिथि एसपी यादव द्वारा पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में पार्टी नेताओ, पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नए लोगो को पार्टी में जोड़ने उन्हें सदस्य बनाने के दिशा निर्देश दिए गए। सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हमे गांव-गांव शहर शहर एक एक घर तक जाना है और लोगो सपा का सदस्य बनाना है।

जनता के बीच जाकर इस भ्र्ष्ट, तानाशाही भाजपा सरकार के काले कारनामो को उजागर करना है और जनता को समाजवादी पार्टी के नीतियों से अवगत कराना है। सपा नेता अखिलेश यादव के विकास कार्यों उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में उनके योगदान को जन जन को सदस्यता अभियान के माध्यम से बताना है।
बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम,पूर्व विधायक शब्बीर अहमद , जिला उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र मिश्र, पूर्व महासचिव डॉ. आशिक अली, झुग्गी लाल यादव, अनवर खान वारसी, प्रमोद सिंह जादौन, अनिल यादव, रामजी यादव, श्रीमती मनु देवी, जिलाध्यक्ष महिला सभा नाशिबुनिशा , नदीमुल हक तन्नु, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मो. आसिफ, मिथुन बाल्मीकि एडवोकेट, अकील अहमद, राम आशीष सिंह, डॉ० अनवारुल सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें:-डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया बीमार, कहा- सपा प्रमुख को इलाज की जरूरत
