जोधपुर: अवैध खनन के मामले में दो जेसीबी, 11 हाइड्रो, 17 ट्रैक्टर कंप्रेशर जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में माइनिंग विभाग की टीम ने शेरगढ़ क्षेत्र के सिहान्दा गांव में अवैध रूप से खनन एवं परिवहन में लगे 37 वाहनों को जब्त किया है। जिनमें दो जेसीबी, 11 हाइड्रो, 17 ट्रैक्टर कंप्रेशर छह ट्रक एवं एक ट्रैक्टर है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र …

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में माइनिंग विभाग की टीम ने शेरगढ़ क्षेत्र के सिहान्दा गांव में अवैध रूप से खनन एवं परिवहन में लगे 37 वाहनों को जब्त किया है। जिनमें दो जेसीबी, 11 हाइड्रो, 17 ट्रैक्टर कंप्रेशर छह ट्रक एवं एक ट्रैक्टर है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिहान्दा की सरहद क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से पत्थर का खनन करने एवं भारी मात्रा में परिवहन करने की सूचना मिलने विशेष टीम का गठन किया गया।

डीएसटी एवं जोधपुर माइनिंग टीम ने सेटेलाइट इमेजिंग के आधार पर खनन क्षेत्र का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया। उसके बाद सभी टीमों ने सुनियोजित तरीके से अवैध खनन क्षेत्र की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं द्वारा अपने वाहनों को भगाने की कोशिश की। अगर पुलिस टीम द्वारा अपनाए गए सुरक्षा घेरे को तोड़ नहीं पाए। मौके से टीम द्वारा अवैध खनन और परिवहन में लगे कुल 37 वाहन जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – असम: एक्यूआईएस के साथ संबंध रखने के आरोप में दो इमाम गिरफ्तार

संबंधित समाचार