आसमानी आफत! मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित, CM ने जिलों की स्थिति का लिया जायजा
भोपाल। मध्य प्रदेश बाढ़ से कराह रहा है। हर तरफ आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने विदिशा कलेक्टर से अति वर्षा की स्थिति की जानकारी …
भोपाल। मध्य प्रदेश बाढ़ से कराह रहा है। हर तरफ आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने विदिशा कलेक्टर से अति वर्षा की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक कार्यों के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर हेलिकॉप्टर भेजकर सहायता की जाएगी। कलेक्टर राजगढ़ ने बताया कि अजनार नदी के जल स्तर वृद्धि हुई थी,लेकिन धीरे-धीरे यह कम होगा और किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सजगता रखी जा रही है। दो लोकेशन में रेस्क्यू की स्थिति बनी तो उसकी तैयारी कर ली गई है। नर्मदापुरम के कलेक्टर ने बताया कि घाटों पर स्थिति नियंत्रण में है।
सीहोर कलेक्टर ने बताया कि सोमलवाड़ा में जल स्तर ज्यादा था। करीब डेढ़ सौ नागरिकों को सुरक्षित किया गया है।आवश्यक खाद्य सामग्री दूध आदि दिया किया जा रहा है। गुना कलेक्टर ने बताया कि लगभग 20 ग्रामों में ज्यादा जलस्तर था। वहां आवश्यक सहायता के कार्य किए जा रहे हैं। मक्सूदनगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव में निवासियों के भोजन की व्यवस्था की गई है। ग्वालियर से आपदा दल बुलाए गए हैं। जरूरत पड़ी तो ये दल कार्य करेंगे।
मध्य प्रदेश में बारिश-बाढ़ का कहर
मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बारिश से पूरा इलाका पानी पानी हो गया है, लिहाजा मंत्री विश्वास सारंग ने खुद राहत और बचाव का मोर्चा संभाल लिया है। उधर, भारी बारिश की वजह से धसान नदी में उफान आ गया और ढकरानिया गांव में एक परिवार के करीब 20 लोग सैलाब में घिर गए। प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो SDRF की टीम को बुलाया गया और फिर सैलाब में घिरे लोगों का रेस्क्यू किया गया। उफनती नदी के बीच से मोटर बोट के जरिए एक एक कर सभी लोगों को सुऱक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ें- बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई का केस SC पहुंचा, CJI बोले- करेंगे विचार
