गौतमबुद्ध नगर : एक महिला समेत 15 चीनी नागरिक गिरफ्तार, इस बड़े कानून का किया उल्लंघन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी पुलिस ने जिले में एक महिला समेत 15 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई अवैध रूप से देश में रहने के चलते की गयी है। इन लोगों पर आरोप है कि ये सभी चीनी नागरिक बिना किसी वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। पुलिस से …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी पुलिस ने जिले में एक महिला समेत 15 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई अवैध रूप से देश में रहने के चलते की गयी है। इन लोगों पर आरोप है कि ये सभी चीनी नागरिक बिना किसी वैध वीजा के भारत में रह रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस ने जून के महीने में ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक की गिरफ्तारी की थी। जिस सिलसिले में गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने दिल्ली से सटे जिले में रहने वाले विदेशियों के सत्यापन के लिए एक गहन अभियान शुरू किया था।

फिलहाल हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों की जानकारी दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास को कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस की खुफिया ब्रांच लंबे समय से इन सभी चीनी नागरिकों पर नजर बनाए हुए थे। कार्रवाई किए जाने से पहले खुफिया विभाग ने सभी संबंधित थानों से यह जानकारी शेयर कि थी। जिसे क्रॉस चेक करने और उसके सही पाए जाने पर चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें –शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रफ्तार धीमी होने से बाल-बाल बचे यात्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता