Birth Anniversary Special: पल और यारों से बनाई पहचान, तड़प-तड़प…से छा गए थे KK
मुंबई। प्लेबैक सिंगर केके का आज बर्थ एनिवर्सरी है। केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुनाथ है। केके अपने आवाज़ से युवाओं के दिल पर छा गए थे। इनका जन्म आज ही के दिन यानी 23 अगस्त 1968 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के …
मुंबई। प्लेबैक सिंगर केके का आज बर्थ एनिवर्सरी है। केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुनाथ है। केके अपने आवाज़ से युवाओं के दिल पर छा गए थे। इनका जन्म आज ही के दिन यानी 23 अगस्त 1968 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरी मल कालेज से पूरा किया। केके ने अपने कैरियर की शुरूआत विज्ञापन जिंगल गाकर किया था।

पल और यारों से मिली लोकप्रियता…तड़प-तड़प से हुए हिट
1996 में ए आर रहमान ने साउंडट्रैक की शुरूआत की थी। उन्होंने 1999 में एल्बम रिलीज किया। पल और यारों। इस एल्बम में केके ने आवाज दिया था। एलबम के इस गाने से के के को लोकप्रियता मिली। उस समय यारों गाना तो हर एक जुबां पर होता था। यही नहीं आज भी जब दोस्ती यारी की बात आती है तो के के द्वारा गाए इस गीत को न गुनगुनाया जाए तो मानों महफिल अधूरी सी रह जाती है।
इसके बाद 1999 में संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म हम दिल दे चुके सनम में केके ने सलमान के लिए ‘तड़प तड़प’ गाया था। इस गाने में के के की गायकी ने हर किसी की आंखे नम कर दी थी। उस समय की सबसे हिट सांमग साबित हुआ था। इसके अलावा 1996 में केके ने गुलजार की माचिस में छोड़ आए हम वो गलियां गाने के कुछ हिस्सों को गाया था।
अवार्ड्स के लिए केके को कई बार किया गया नॉमिनेट
अपनी आवाज़ से जाद़ू बिखरने वाले के के समय – समय पर एक से एक हिट गाने दिए। सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के लिए फिल्मफेयर, स्क्रीन अवार्ड, जी सिने, आइफा, गिल्ड फिल्म, जीआईएमए अवार्ड्स में केके को नामित किया गया था।
फिल्मफेयर अवार्ड्स
2000 में तड़प तड़प के लिए फिल्म हम दिल दे चुके, 2003 में बरदाश्त नहीं कर सकता फिल्म हमराज, 2006 में दस बहाने फिल्म हमराज, 2008 में आंखों में तेरी फिल्म ओम शांति ओम, 2009 में खुदा जाने फिल्म बचना ए हसीनों सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरूष के लिए केके को नॉमिनेट किया।
स्क्रीन अवार्ड्स
2007 में आई फिल्म गैंग्स्टर का गाना तू ही मेरी सब है। उस समय का सबसे हिट गाना रहा। इस गाने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोलता था। इस गाने के लिए केके को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के लिए नामिनेट किया गया था। इसके बाद 2011 में आई फिल्म बचना ऐ हसीनों की खुदा जाने के लिए केके को स्क्रीन अवार्ड्स ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरूष से नवाजा।
आईफा पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरूष के आईफा पुरस्कार ने 2000 में हम दिल दे चुके सनम फिल्म की तड़प तड़प के लिए, 2004 में तू आशिकी है ( झंकार बीट्स ), 2006 में दस बहाने, 2007 में तू ही मेरी शब है, 2008 में आंखों में तेरे, 2009 खुदा जाने के लिए केके का नाम नामित किया गया था।
गिल्ड फिल्म पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष के लिए गिल्ड फिल्म पुरस्कार ने 2008 में आंखों में तेरी, 2009 खुदा जाने, 2011 सजदे (खट्टा मीठा ), 2011 में जिंदगी दो पल की ( काइट्स ) लिए के के नाम मनोनीत किया था। जिंदगी दो पल की गाने के लिए जीआईएमए पुरस्कार ने भी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष के लिए के के का नाम नामिनेट किया था।
पुरस्कार न मिलने का कोई गम नहीं
जाहिर सी बात है अपने दर्द भरे रोमांटिक आवाज से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले केके का नाम सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष के लिए कई अवार्ड्स में नामांकित किया जाता रहा। लेकिन एक अवार्ड को छोड़ दें तो उन्हें अवार्ड नहीं दिया गया। जबकि सन् 2000 से हर बार उनका नाम आयोजित होने वाले अवार्ड समारोह में नामित किया जाता रहा। इसी बात पर एक मीडिया संस्थान ने केके से पूछा भी था कि क्या उन्हें नहीं लगता कि अवार्ड्स समारोह में उनका नाम नामित करके उन्हें परेशान किया जा रहा है, अवार्ड नहीं दिया जाता है। इस बात पर प्लेबैक सिंगर के के ने कहा एक गायक के रूप मुझे पुरस्कार न मिलने से मुझे कोई गम नहीं महसूस हुआ। पुरूस्कार जीतना या न जीतना मुझे प्रभावित नहीं करता। मैं बस अपना काम बेहतरीन तरीके से करना पसंद करता हूं। मैं अच्छे गाने गाकर और पाकर खुश हूं। मैं पुरूस्कार न पाकर भी खुश हूं।
53 साल की उम्र में केके अपने आवाज को हमेशा के लिए विराम दे गए
31 मई 2022 की शाम के के और उनके चाहने वालों के लिए शोक में तब्दील कर गया। के के दक्षिण कोलकाता के नज़रूल मंच सभागार में लाइव कंसर्ट कर रहे थे। अचानक उनकी तबियत अस्वस्थ हो गया था। जब तक उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जाता उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढे़ं:-‘अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मत देखिए मेरी फिल्में’, आलिया भट्ट ने ट्रोल्स को दिया जवाब
