Viral Video: बैंक में घुसा बैल, मची अफरा-तफरी, आगे जो हुआ उसे देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है यहां आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। अक्सर अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन वीडियोज को देखकर कई बार तो मजा आता है, तो वहीं कई बार बेहद हैरानी …

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है यहां आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। अक्सर अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन वीडियोज को देखकर कई बार तो मजा आता है, तो वहीं कई बार बेहद हैरानी होती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

आपने बैल या फिर सांड को अक्सर सड़कों पर आतंक मचाते देखा होगा। कई बार ये आवारा पशु इंसानों की जान तक ले लेते हैं। ऐसे कई वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर देखे भी होंगे। वहीं हाल ही में इजराइल के एक बैंक में बैल के घुसने का वीडियो वायरल हुआ है, जो काफी चौंकाने वाला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैल भागता हुआ आता है और सीधे बैंक की बिल्डिंग में घुस जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि कोरिडॉर पर बैल दीवार से भी टकराता है और उसके बाद बैंक की गैलरी में चला जाता है।

बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि बैंक में बैल के घुसते ही अफरा-तफरी मच जाती है। फिलहाल, इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि कुछ ही समय में बैल बैंक से बाहर निकल जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Meir Layosh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सफेद बाघों ने लोगों के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देख थर्रा जाएंगे आप

 

संबंधित समाचार