लखनऊ: आलमबाग के राम प्रसाद खेड़ा में पेयजल की किल्लत, दबंग महिला नहीं पड़ने दे रही पाइप लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नगर विकास मंत्री के निर्देश पर जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए माह के प्रत्येक मंगलवार को सम्भव जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में उनके कक्ष में जनसुनवाई हुई। जिसमें आलमबाग के रामजीलाल वार्ड के राम प्रसाद खेड़ा …

लखनऊ। नगर विकास मंत्री के निर्देश पर जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए माह के प्रत्येक मंगलवार को सम्भव जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में उनके कक्ष में जनसुनवाई हुई।

जिसमें आलमबाग के रामजीलाल वार्ड के राम प्रसाद खेड़ा निवासी महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई टेंडर होने के बाद भी दबंग महिला पाइप लाइन नहीं डालने दे रही है। जिससे क्षेत्रीय निवासी पेयजल के लिए तरस रहे हैं। निवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद और चंदरनगर स्थित जोन-5 कार्यालय में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दबंग महिला के डर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्षेत्रीय महिलाओं का आरोप है कि महिला ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है और नाली भी बंद कर दी है। ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने के लिए गली में गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। जिससे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस दौरान जनसुनवाई के लखनऊ प्रभारी डॉ. अभिनव वर्मा, कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी, लिपिक मो. दानिश उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रामनगर: पेयजल की किल्लत से भड़के ग्रामीण, जल संस्थान दफ्तर में प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार