आजमगढ़ : सामाजिक कार्यकर्ता को व्हाट्सएप कॉल से मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। वो बेखौफ होकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। एक सामाजिक संगठन के प्रमुख को अब व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने इस बाबत सिधारी थाने पर तहरीर दिया। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। …

आजमगढ़, अमृत विचार। यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। वो बेखौफ होकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। एक सामाजिक संगठन के प्रमुख को अब व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने इस बाबत सिधारी थाने पर तहरीर दिया। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

सामाजिक संगठन परिवर्तन सेवा संस्थान के प्रमुख विवेक कुमार पांडे ने बताया कि उनके नंबर पर एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। विवेक कुमार पांडे ने बताया कि धमकी देने वाले ने बताया कि वो जेल से कॉल कर रहा है।

पहली कॉल 21 मिनट की और दूसरी कॉल 11 मिनट की थी। जिसमें लगातार घर पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी जाती रही।तहरीर के आधार पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया। एसपी ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं अधिकारी

संबंधित समाचार