पीएम मोदी की सोच से देश में हुआ बड़ा बदलाव: दिनेश शर्मा
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि नरेंद्र मोदी परिणाम के बारे में सोचते हैं। उनकी इसी सोच के चलते देश में बड़ा बदलाव हुआ है।वे छोटे से छोटे व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। उनकी हर सोच में अंत्योदय शामिल होता है।मोदी राष्ट्रहित में कड़े …
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि नरेंद्र मोदी परिणाम के बारे में सोचते हैं। उनकी इसी सोच के चलते देश में बड़ा बदलाव हुआ है।वे छोटे से छोटे व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। उनकी हर सोच में अंत्योदय शामिल होता है।मोदी राष्ट्रहित में कड़े फैसले लेने से नहीं डरते। वे वोट के लिए राजनीति नहीं करते। नरेंद्र मोदी की सोच में व्यापकता है।
डॉ दिनेश शर्मा प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 20 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर पालिका सभागार में बुधवार को आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासियों, गरीबों , पिछड़ों और महिलाओं के लिए काफी संवेदनशील हैं।उनकी हर योजनाओं में अंत्योदय शामिल रहता है।प्रख्यात बुद्धिजीवियों और डोमेन विशेषज्ञों द्वारा लिखी गयी यह पुस्तक मोदी के शासन के अनूठे मॉडल के कारण पिछले बीस वर्षों में गुजरात और भारत मे आए मूलभूत बदलावों का विस्तृत अन्वेषण करने का प्रयास करती है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी के आंगन से उठकर पीएम बनने का सफर, एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर सबसे लोकप्रिय नेतृत्व बनने तक का सफर, कभी पंचायत का सदस्य न रहते हुए भी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री बनने के सफर प्रत्येक देशवासी के लिए अनुकरणीय है। मोदी देश को विश्वगुरु बनाने के भागीरथ प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दृष्टा करार दिया जो 25 साल आगे की योजना पर कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा मोदी एक विजन का नाम है।देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में जुटे मोदी राष्ट्र निर्माण में दिन रात काम कर रहे हैं।कोविड प्रबंधन में मोदी की तारीफ करते हुए कहा स्वदेशी वैक्सीन ने करोड़ो लोग की जिंदगी बचाने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान की झलक भी दिखला दी। उन्होंने लोगों को मोदी को भारत और दुनिया की जरूरत करार दिया।सेमिनार में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े कई संस्मरण सुनाए।हर घर तिरंगा अभियान के जोश को भी साझा किया।
यह भी पढ़ें –कानपुर : काशी विश्वनाथ की तरह बनेगा बाबा आनंदेश्वर कोरिडोर, सांसद सत्यदेव पचौरी कल करेंगे शिलान्यास
