बहराइच : फर्जी मुकदमा से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ग्राम पंचायत कसेहरी बुजुर्ग गांव निवासी एक युवती ने मंगलवार रात को फर्जी मुकदमे से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसेहरी …

बहराइच। ग्राम पंचायत कसेहरी बुजुर्ग गांव निवासी एक युवती ने मंगलवार रात को फर्जी मुकदमे से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसेहरी बुजुर्ग निवासी हेमा सोनी पुत्री दीनदयाल ने मंगलवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने बताया कि जानवर खेत में चराने को लेकर दो दिन पूर्व मामूली कहासुनी हुई थी। इसको लेकर बीते दिनों विपक्षी द्रोपदी सोनी पत्नी सर्वेश सोनी की तहरीर पर कैसरगंज में दीनदयाल सोनी, सावित्री देवी, हेमा सोनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।

इस मामले से क्षुब्ध होकर बेटी हेमा सोनी ने बुधवार की सुबह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि इस घटना से पहले मुझे कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिली थी। मृत्यु होने के बाद आज मुझे तहरीर मिली है। जिसपर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

20 हजार लेकर केस दर्ज करने का आरोप

मृतक हेमा सोनी की माँ सावित्री देवी ने रोते बिलखते हुए मीडिया को बताया कि पिछले तीन दिनों से मैं थाना कैसरगंज के चक्कर लगा रही हूँ। मेरा मुकदमा नहीं लिखा गया। जबकि विपक्षी द्रोपदी सोनी से बीस हज़ार की रिश्वत लेकर दरोगा राजेश पांडे ने मेरे व मेरे पति तथा जवान बेटी के विरुद्ध फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कर लिया। जिससे सदमे में आकर मेरी बेटी हेमा सोनी ने आज रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : ज्योतिषाचार्य समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

 

संबंधित समाचार