दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दिया ‘सॉक्स चैलेंज’, कहा- इसे बीट करके दिखाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को मजेदार चुनौती दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रणवीर सिंह को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने सारे मोजे पहनने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। दीपिका ,रणवीर सिंह …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को मजेदार चुनौती दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रणवीर सिंह को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने सारे मोजे पहनने का प्रयास करती नजर आ रही हैं।

दीपिका ,रणवीर सिंह को चुनौती देती हैं कि वह भी 30 सेकंड में ऐसा करके दिखायें। उन्होंने एक ही शर्त रखी है कि सभी मोजे एक ही पैर में जाने चाहिए और ऐसा करने के लिए मात्र 30 सेकंड होंगे। दीपिका पादुकोण अपने पैर में 4 मोजे डाल पाने में सफल होती हैं। वह रणवीर सिंह से कहती है, ‘इसे बीट करके दिखाओ। मैं रणवीर सिंह को चुनौती देती हूं।

दीपिका की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘आप जो भी कुछ करती हैं उसे शानदार तरीके से करती हैं’, तो दूसरे ने लिखा, ‘रणवीर आपको इसमें पीछे छोड़ देंगे क्योंकि उनमें बहुत एनर्जी है।’ अब फैंस रणवीर सिंह के ‘सॉक चैलेंज’ को पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- प्रेग्नेंट समीरा रेड्डी ने बिकिनी में कराया ‘अंडरवॉटर फोटोशूट’, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार