यात्रीगण ध्यान दें: 29 और 30 अगस्त को काठगोदाम से दो घंटे की देरी से चलेगी यह ट्रेन
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर एनआई की वजह से काठगोदाम से दिल्ली के लिए संचालित शताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है जबकि मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर को दो दिन के लिए निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर एनआई की वजह से काठगोदाम से दिल्ली के लिए संचालित शताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है जबकि मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर को दो दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर स्टेशन में एनआई का कार्य किया जाना है। इस वजह से लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर (ट्रेन संख्या 05331/05332) 29 और 30 अगस्त को निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि वहीं काठगोदाम से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12039) भी 29 और 30 अगस्त को निर्धारित समय 3:10 के बजाय दो घंटे देरी से चलेगी। यानी इन दो तिथियों पर यह ट्रेन शाम को 5:10 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
