डूरंड कप : हैदराबाद एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इम्फाल। मौजूदा इंडियन सुपर लीग चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को यहां चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद के लिये नाईजीरियाई फॉरवर्ड बार्थोलोम्यू ओगबेचे ने 64वें और 74वें मिनट में दो गोल दागे जबकि ब्राजील के मिडफील्डर जोआओ विक्टर ने 55वें मिनट में गोल किया। …

इम्फाल। मौजूदा इंडियन सुपर लीग चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को यहां चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की।

हैदराबाद के लिये नाईजीरियाई फॉरवर्ड बार्थोलोम्यू ओगबेचे ने 64वें और 74वें मिनट में दो गोल दागे जबकि ब्राजील के मिडफील्डर जोआओ विक्टर ने 55वें मिनट में गोल किया। चेन्नईयिन एफसी ने 42वें मिनट में अनिरूद्ध थापा की मदद से हाफ टाइम से पहले बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में हैदराबाद ने तीन गोल कर जीत दर्ज की।

इस जीत से हैदराबाद के दो मैचों में छह अंक हो गये हैं जबकि चेन्नईयिन एफसी के इतने ही मैचों में एक अंक हैं।

ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2022 : श्रीधरन श्रीराम ने कहा- कोचिंग के पिछले अनुभव से बांग्लादेश के साथ जिम्मेदारी निभाने में मदद मिलेगी

संबंधित समाचार