लखनऊ: निजी अस्पताल में मरीज देखने पहुंचे युवक को गार्डों ने धुना, वीडियो वायरल
लखनऊ। राजधानी में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ठाकुरगंज स्थित एक निजी मेडिकल कालेज का बताया जा रहा है, जिसमें गार्डों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी है,घायल हो जाने पर युवक का इलाज इसी अस्पताल की इमरजेंसी में दिया गया। यानी की पहले मारा फिर …
लखनऊ। राजधानी में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ठाकुरगंज स्थित एक निजी मेडिकल कालेज का बताया जा रहा है, जिसमें गार्डों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी है,घायल हो जाने पर युवक का इलाज इसी अस्पताल की इमरजेंसी में दिया गया। यानी की पहले मारा फिर इलाज दिया और बाद में इलाज की रकम लेकर घर भेज दिया।
दरअसल, बीती रात ठाकुरगंज स्थित एरा मेडिकल कालेज में तीन युवक एक भर्ती मरीज को देखने पहुंचते हैं। इसी दौरान वार्ड में मौजूद महिला कर्मचारी उनमें से दो युवकों को बाहर जाने के लिए कहती है। आरोप है कि महिला अभ्रद भाषा का प्रयोग करती है,जिसका विरोध एक युवक द्वारा किया जाता है,बस फिर क्या था महिला कर्मचारी वहां मौजूद गार्डों को बुला लेती है।
आरोप है कि गार्डों ने पहुंचते ही युवक की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित युवक यासिर की माने तो भाई को पिटता देख वह बचाने पहुंचता है,जिस पर गार्ड उसे पकड़कर पीटने लगते हैं। पिटाई से यासिर घायल हो जाता है, बाद में उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जाता है और उसके बदले 800 रुपये लिये जाते हैं। बाद में अस्पताल से घर भेज दिया जाता है। आरोप तो यहां तक हैं कि पुलिस ने भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की है।
एरा मेडिकल कॉलेज प्रशासन के नवीन सिंह ने बताया कि युवक गार्ड को मारने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी थी, अब मामला खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अस्पताल में मरीज देखने पहुंचा था युवक, गार्डों ने पीटा, वीडियो वायरल
