आजमगढ़: डीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आजमगढ़, अमृत विचार। डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल, ड्रिल एवं बाउंड्रीवाल के …
आजमगढ़, अमृत विचार। डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाएं।
उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल, ड्रिल एवं बाउंड्रीवाल के कार्यों में तेजी लाएं। निर्धारित मानक एवं कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय सीमा के अंदर कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) योजना में जमीन की उपलब्धता संबंधित अधिकारियों से मिलकर सुनिश्चित किया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जहां-जहां कार्य चल रहा है, उसकी सूची एवं फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं। जहां-जहां ट्यूबवेल का कार्य पूरा हो चुका है, वहां पर पानी की सप्लाई तत्काल प्रारम्भ कर दी जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) राम बिहारी, सहायक अभियन्ता व जिला परियोजना इकाई की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को उत्तराखण्ड पुलिस देगी इनाम
