कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा (त्राल) में एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादी कश्मीरी हैं। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर सोमवार रात पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया …

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा (त्राल) में एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादी कश्मीरी हैं। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर सोमवार रात पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया गया था। सेना ने कहा कि आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया था।

जब सुबह में सुरक्षाबलों ने घेरा कड़ा कर दिया तो आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों मारे गए।

संबंधित समाचार