अयोध्या: पीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक व कर्मचारी, स्थानीय लोगों का आरोप- कई बार हुई शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
अमानीगंज/अयोध्या। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के प्रदेश सरकार के दावे को उनके मातहत खोखला साबित करने में जुट गए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा जनपद के आमानीगंज क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दौपुर में देखने को मिला, जहां सफाई कर्मचारियों को छोड़कर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहा। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य …
अमानीगंज/अयोध्या। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के प्रदेश सरकार के दावे को उनके मातहत खोखला साबित करने में जुट गए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा जनपद के आमानीगंज क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दौपुर में देखने को मिला, जहां सफाई कर्मचारियों को छोड़कर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहा।
शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दोपुर पूरी तरह से बंद पाया गया। 12:35 तक अस्पताल मे न तो कोई चिकित्सक और न ही फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय, एएनएम मौके पर मौजूद रहा। अस्पताल आ रहे मरीज बैरंग वापस लौट रहे थे। पीएचसी पर महिला चिकित्सक डॉक्टर सुमन वर्मा, डॉक्टर रोहित मिश्रा, वार्डबॉय शेषमणि शुक्ला, एएनएम चंद्रावती गुप्ता की नियुक्ति है। छेदी का पुरवा निवासी रामअचल, बाबूराम, गहनागदीन ने बताया कि सफाई कर्मचारी दिलीप ही लोगों को दवा देता है।
डॉक्टर बहुत कम ही आते हैं। घोड़ियन का पुरवा निवासी रामशंकर ने बताया कि अस्पताल में कभी कोई डॉक्टर नहीं रहता। गदुरही बाजार निवासी रवि कुमार का स्वास्थ्य खराब था लेकिन अस्पताल में कोई चिकित्सक न होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई गई हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कई बार शासन से शिकायत भी दर्ज कराई है!
अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी…डॉ. संतोष कुमार सिंह, अधीक्षक, सीएचसी खंडासा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सीएचसी-पीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिया यह निर्देश
