बरेली: बिजली चोरी करने वालों पर एक्शन, 18 चोर पकड़े, बकाया पर काटे 55 कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऊर्जा मंत्री के दौरे के बीच विभाग ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया है। किला इलाके में एसडीओ ने टीम के साथ अभियान चलाकर 18 बिजली चोर पकड़ लिए और बकाया बिल होने पर 55 कनेक्शन काटे। लाइन हानियां कम करने के लिए …

बरेली, अमृत विचार। ऊर्जा मंत्री के दौरे के बीच विभाग ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया है। किला इलाके में एसडीओ ने टीम के साथ अभियान चलाकर 18 बिजली चोर पकड़ लिए और बकाया बिल होने पर 55 कनेक्शन काटे।

लाइन हानियां कम करने के लिए किला क्षेत्र में अधिशासी अभियंता सत्येंद्र चौहान ने एसडीओ किला के साथ हाई लॉस फीडर खन्नू मोहल्ला, जखीरा, डोमनी मस्जिद आदि स्थानों पर मार्निंग मॉस रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 18 बिजली चोर पकड़े गए। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ जेई किला गोविंद चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीओ किला जसीम अख्तर ने बताया कि इसके अलावा 10 हजार रुपये से अधिक के बकाए पर कांबिंग अभियान जारी रहा। बकाया बिल होने पर 55 कनेक्शन भी काटे गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: रोजगार मेले में 38 कंपनियां हुईं शामिल, 532 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन

संबंधित समाचार