कानपुर: जाजमऊ में गोली मारकर लाखों लूटे, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर। जाजमऊ में शनिवार देर रात कॉल सेंटर संचालक को गोली मारकर साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हो गई। वह साले के घर गंगा पार गये थे। लौटते समय वारदात हो गई। उन्होंने सगे भांजे उमर अहमद पर साथियों संग घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर …
कानपुर। जाजमऊ में शनिवार देर रात कॉल सेंटर संचालक को गोली मारकर साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हो गई। वह साले के घर गंगा पार गये थे। लौटते समय वारदात हो गई। उन्होंने सगे भांजे उमर अहमद पर साथियों संग घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉल सेंटर संचालक फारूक अहमद जाजमऊ के एबीए कॉलोनी में रहते हैं। गोली उनके कमर पर लगी है। उनका ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जाजमऊ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
घायल साले के घर से बीसी के रुपये लेकर लौट रहे थे। घटना का पता चलने पर पत्नी शमा परवीन और अन्य रिश्तेदार नर्सिंगहोम पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपितों की तलाश में टीम भेजी गई है।
यह भी पढ़ें-हरदोई: सर्राफा व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारकर लूटे लाखों के जेवर
