Rahul Sharma Retirement : टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी राहुल शर्मा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, रेव पार्टी में आया था नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। राहुल शर्मा ने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने लिखा कि मैं इंटरनेशनल के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर रहा हूं। बता दें कि राहुल का …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। राहुल शर्मा ने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने लिखा कि मैं इंटरनेशनल के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर रहा हूं। बता दें कि राहुल का इंटरनेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी चमक बिखेरने वाले राहुल का करियर रेव पार्टी, चोट और उसके बाद खराब फॉर्म के कारण पूरी तरह से खराब हो गया।

पंजाब के रहने वाले राहुल ने 2011 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था, और वह भारत के लिये चार एकदिवसीय और दो टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। राहुल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अब रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में नजर आयेंगे। राहुल ने सन्यास की घोषणा करते हुए कहा, “यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने सबसे ऊंचे स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। मुझे इस परिवार में जगह देने के लिये बीसीसीआई का धन्यवाद। देश के लिए खेलना किसी भी खिलाड़ी का मूल लक्ष्य होता है। मैं खुश हूं कि मैं यह उपलब्धि हासिल कर सका।”

उन्होंने कहा, “भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनना मेरे लिये सबसे यादगार क्षण था। मैं हमेशा इस याद को संजोकर रखूंगा। गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सभी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरा सौभाग्य था।” राहुल ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए की थी। वह उस समय बेल्स पाल्सी नामक बीमारी से जूझ रहे थे, जिसमें चेहरे की मांसपेशियां अस्थायी रूप से कमज़ोर हो जाती हैं।

उन्होंने बताया कि डेक्कन चार्जर्स में उनके तत्कालीन कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी सहायता की और उन्हें खेलते रहने के लिये प्रेरित किया। राहुल आगे चलकर आईपीएल में पुणे वॉरियर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई के लिये भी खेले। उन्होंने आईपीएल करियर में 44 मैच खेलते हुए 27.15 की औसत और 7.02 की इकॉनमी से 40 विकेट लिये। राहुल ने कहा कि अब वह अपनी ‘नयी पारी के लिये तैयार हैं’ और जल्द ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में नज़र आयेंगे। यह टूर्नामेंट 10 सितंबर से शुरू होगा जहां राहुल इंडियन लेजेंड्स की ओर से खेलते हुए नज़र आयेंगे।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : भारत-पाक मैच ग्रुप में देखा तो लगेगा पांच हजार रुपये का जुर्माना, NIT श्रीनगर का छात्रों को आदेश

संबंधित समाचार