नैनीताल: ठंडी सड़क के स्थायी समाधान के लिए बढ़ाया गया दो करोड़ का बजट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। ठंडी सड़क के स्थाई समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से करीब आठ करोड़ की डीपीआर फाइनल की गई है। इससे पहले छह करोड़ की डीपीआर तैयार की गई थी, जिसमें आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों द्वारा संशोधन कराया गया है। इसके बाद अतिरिक्त दो करोड़ का बजट बढ़ाया गया है। इसके …

नैनीताल, अमृत विचार। ठंडी सड़क के स्थाई समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से करीब आठ करोड़ की डीपीआर फाइनल की गई है। इससे पहले छह करोड़ की डीपीआर तैयार की गई थी, जिसमें आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों द्वारा संशोधन कराया गया है। इसके बाद अतिरिक्त दो करोड़ का बजट बढ़ाया गया है। इसके तहत ठंडी रोड पहाड़ी का सुरक्षा दीवार, एंकर बोल्ट, आरसीसी कैंटीलीवर वॉल, माइक्रोपाइल तकनीक से ट्रीटमेंट किया जाएगा।

मालूम हो कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई आपदा के दौरान ठंडी सड़क पर पहाड़ियों से भूस्खलन शुरू हो गया था। इस बीच डीएसबी के एसआर हॉस्टल की पहाड़ी दरक गई थी। यहां रह रही छात्राओं को अन्यत्र शिफ्ट किया गया था। इसके बाद पहाड़ी का अस्थायी ट्रीटमेंट शुरू किया गया था।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में काम को लेकर पूर्व में छह करोड़ पचास लाख की लागत की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। इस पर आईआईटी रुड़की की ओर से संशोधन के बाद करीब आठ करोड़ की डीपीआर फाइनल की गई है। जिसे शासन भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद पहाड़ी में भूस्खलन पर नियंत्रण के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।

संबंधित समाचार