मुरादाबाद: राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य 29 को लेंगी बैठक
मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तीसावड सोमवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। नगर मजिस्ट्रेट व डिस्ट्रिक्ट प्रोटोकाल एण्ड लाईजन अफसर एमपी सिंह ने बताया कि कविता तिसावड वाल्मीकि सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उप्र 29 अगस्त को सुबह 10ः00 बजे सर्किट हाउस में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तीसावड सोमवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
नगर मजिस्ट्रेट व डिस्ट्रिक्ट प्रोटोकाल एण्ड लाईजन अफसर एमपी सिंह ने बताया कि कविता तिसावड वाल्मीकि सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उप्र 29 अगस्त को सुबह 10ः00 बजे सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, प्रभारी स्थानीय निकाय, नगर स्वास्थ्य, जेड एस ओ, जीएम जल निगम, सचिव मण्डी समिति, लीड बैंक अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), प्रबन्धक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, डीपीआरओ, सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, सफाई कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री, जिला स्तरीय निगरानी समिति (एमएस एक्ट 2013) के सभी सदस्यों के साथ स्वच्छकारों के पुर्नवास तथा विषयों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगी। इसके बाद 11ः30 बजे सर्किट हाउस से रामपुर के लिए जाएंगी।
ये भी पढ़ें:- पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू हुए ब्रिटेन की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना
