उत्तराखंड: सितारगंज हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता राशि की घोषणा
हल्द्वानी, अमृत विचार। सितारगंज के सिरसा मोड़ में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सितारगंज के सिरसा मोड़ में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सितारगंज के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से छह की मौत, 40 घायल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज के पास सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, सामान्य रूप से घायलों को 25 हजार और सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
