शाहजहांपुर: मिट्टी खनन में पकड़ीं गईं छह ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस ने किए सीज
अमृत विचार, तिलहर। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर अवैध खनन कर रहीं आधा दर्जन मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया। गांव भुडेली के ग्रामीणों ने एसडीएम राशि कृष्णा को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके …
अमृत विचार, तिलहर। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर अवैध खनन कर रहीं आधा दर्जन मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया।
गांव भुडेली के ग्रामीणों ने एसडीएम राशि कृष्णा को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके गांव में भू-माफियाओं द्वारा प्लाटिंग की जा रही है। जिसमें नाले को पूरी तरह पाट कर बंद किया जा रहा है। पुलिस से इसकी कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसी शिकायत के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल तरुण प्रताप सिंह तथा शिवाजी यादव ने पुलिस बल के साथ रात में छापा मारकर अवैध खनन कर रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉलियां गांव फतेहपुर गैसरा निवासी राजेश, जैतीपुर थानांतर्गत गांव खमरिया निवासी दिनेश, कटरा थानांतर्गत गांव इस्लामनगर निवासी नफीस तथा मोहल्ला तहावरगंज निवासी विनोद, सौरभ तथा अंकित की हैं। कोतवाल प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
