अयोध्या: सनबीम स्कूल को हराकर अवध इंटरनेशनल ने किया फुटबॉल चैंपियनशिप पर कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे 3 दिवसीय अंतरविद्यालयीय अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के अंतिम दिन प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच सनबीम स्कूल व जेबी अकादमी के बीच खेला गया, जिसका शुभारम्भ अयोध्या क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मुकाबले में सनबीम स्कूल ने जेबी अकादमी को …

अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे 3 दिवसीय अंतरविद्यालयीय अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के अंतिम दिन प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच सनबीम स्कूल व जेबी अकादमी के बीच खेला गया, जिसका शुभारम्भ अयोध्या क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

मुकाबले में सनबीम स्कूल ने जेबी अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 1 के मुकाबले 5 गोल से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में जेबी अकादमी व केटी पब्लिक स्कूल आमने-सामने रहे। उसमे दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अन्तिम क्षणों में केटी पब्लिक स्कूल ने 2 के मुकाबले 3 गोल कर मैच जीत लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच अवध इण्टरनेशनल स्कूल व सनबीम स्कूल के बीच खेला गया, जिसमे शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अवध इण्टरनेशनल स्कूल ने सनबीम स्कूल को 2-0 से हरा कर फुटबाल प्रतियोगिता में जीत हासिल की। विद्यालय के अध्यक्ष शान्तनु सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रधानाचार्य विष्णु कुमार गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार सिंह, रजनीश शर्मा, अंजली चौधरी व अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-महिला यूरोपीय चैंपियनशिप : जिल रूर्ड का शानदार प्रदर्शन, स्वीडन ने नीदरलैंड को बराबरी पर रोका

संबंधित समाचार