अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- दूध-दही पर जीएसटी लगाने वाले कुछ भी कर सकते हैं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जो लोग दूध और दही पर जीएसटी लगा सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में ‘अमृत सरोवर योजना‘ में तालाब खुदाई के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा विकास नहीं विनाश करती …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जो लोग दूध और दही पर जीएसटी लगा सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में ‘अमृत सरोवर योजना‘ में तालाब खुदाई के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा विकास नहीं विनाश करती है। तमाम हेरिटेज स्थानों को बर्बाद कर दिया है।
भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट हो रही है। एम्बुलेंस सेवा चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा मनमानी करने से बाज नहीं आ रही है। जनता इन्हें अगले लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी क्योंकि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस की बढ़ी कीमतों की बात नहीं कर रही है।
सैफई से सोमवार को औरैया पहुंचे सपा अध्यक्ष ने गोण्डा के मुजेहना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलीवरी रूम में रखे नवजात के शव को जंगली जानवर ने निवाला बनाने की घटना को शर्मनाक बताते हुये कहा कि स्वास्थ्य विभाग का पहले से ही बुरा हाल है। दवाओं की खरीद बिक्री में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए है। पांच साल सरकार चलाने के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत देख कर मंत्री शर्मिंदा है।
प्रदेश के कई जिला और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति बदहाल है। अस्पतालों में लापरवाही और अनियमितता चरम पर है।अखिलेश ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग में जिस तरह का खेल इस सरकार में हुआ इससे पहले कभी नहीं हुआ। इस सरकार में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार हो रहा है। नोटबंदी से न तो कालाधन वापस आया और न ही भ्रष्टाचार थमा बल्कि सच तो यह है कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा।
यह भी पढ़ें:-प्रशासन तंत्र पर भाजपा सरकार की पकड़ नहीं: अखिलेश यादव
