बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) अक्सर अपने ट्वीट और विवादित बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते है। इस बीच केआरके को मुंबई की मलाड पुलिस ने साल 2022 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि केआरके को पहले बोरीवली कोर्ट में …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) अक्सर अपने ट्वीट और विवादित बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते है। इस बीच केआरके को मुंबई की मलाड पुलिस ने साल 2022 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि केआरके को पहले बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्यों गिरफ्तार हुए केआरके?
कमाल आर खान अपने एक ट्वीट की वजह से मुश्किलों में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि केआरके के खिलाफ कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कमाल आर खान को साल 2020 में दर्ज हुए एक केस में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी। वहीं जानकारी के अनुसार उन्हें पहले बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मालूम हो कि केआके ने अभी तक के अपने करियर में कई बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि कमाल आर खान एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी है। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस भी की है।

ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट की मौत की जांच CBI से कराने के लिए हरियाणा सरकार ने गोवा के CM को लिखा पत्र

संबंधित समाचार