Video: लव मैरिज करने वाले तेजस्वी यादव ने गिनाए ‘शादी के साइड इफेक्ट’
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashvi Yadav) ने शादी के साइड इफेक्ट मंच से ही गिना दिए हैं। उन्होंने कहा, पहले मैं भी दुबला पतला था। बॉडी एथिलीट जैसी थी। लेकिन अब शादी हो गई है। वजन बढ़ गया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने लोगों से हल्के फुलके अंदाज में इंटरेक्ट करते हुए …
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashvi Yadav) ने शादी के साइड इफेक्ट मंच से ही गिना दिए हैं। उन्होंने कहा, पहले मैं भी दुबला पतला था। बॉडी एथिलीट जैसी थी। लेकिन अब शादी हो गई है। वजन बढ़ गया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने लोगों से हल्के फुलके अंदाज में इंटरेक्ट करते हुए यह बात मंच से कही है। उनके ऐसा कहने पर कार्यक्रम में मौजूद लोग ठहाके लगा रहे थे।
इतना ही नहीं तेजस्वी ने ठहाका लगाते लोगों से यह भी कहा कि आप मेरी पुरानी फोटो निकाल के देख लीजिएगा… मेरी एथलीट बॉडी होती थी। लेकिन अब शादी हो गई है। वजन वजन थोड़ा बढ़ गया है। पहले उनकी बॉडी एथलीट जैसी थी लेकिन शादी के बाद वह मोटे हो गए हैं।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंच से गिना दिए 'शादी के साइड इफेक्ट'@yadavtejashwi @TeamTejashwi pic.twitter.com/30DOu33fyT
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 30, 2022
तेजस्वी यादव शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा आडिटोरियम में सोमवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार राज्य खेल विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार खेल सम्मान समारोह में शिरकत कर रहे थे।
ये भी पढ़ें : Video: नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री
