बिजनौर: नौकर ने की महिला की पीट पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर के गरोपुर गांव में महिला की नौकर ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद नौकर फरार हो गया। महिला की हत्या का गांववालों को पता चला तो कोहराम मच गया। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंची पुलिस ने श‍व को पोस्टमार्टम के …

बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर के गरोपुर गांव में महिला की नौकर ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद नौकर फरार हो गया। महिला की हत्या का गांववालों को पता चला तो कोहराम मच गया। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंची पुलिस ने श‍व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बिजनौर के गारोपुर गांव एक नौकर ने रुपये नहीं देने पर अपनी मालकिन उर्मिला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी नौकर ने डंडे से सिर पर वार करके बुजुर्ग महिला उर्मिला की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि नौकर अपनी मालकिन से रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं मिलने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

 

 

 

 

संबंधित समाचार