उन्नाव: ”डिजिटल मैन” को डीएम ने किया सम्मानित, मन की बात में पीएम मोदी ने किया था ओम प्रकाश का जिक्र
उन्नाव। प्रधानमंत्री के ”मन की बात” कार्यक्रम से ”डिजिटल मैन” के नाम से चर्चा में आये ओम प्रकाश सिंह को डीएम अपूर्वा दुबे द्वारा कैम्प कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर व पुष्प-गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। बता दे कि जनपद उन्नाव के तहसील हसनगंज के मेंहदीखेड़ा निवासी ओम प्रकाश सिंह को 92वीं ”मन की बात” कार्यक्रम …
उन्नाव। प्रधानमंत्री के ”मन की बात” कार्यक्रम से ”डिजिटल मैन” के नाम से चर्चा में आये ओम प्रकाश सिंह को डीएम अपूर्वा दुबे द्वारा कैम्प कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर व पुष्प-गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। बता दे कि जनपद उन्नाव के तहसील हसनगंज के मेंहदीखेड़ा निवासी ओम प्रकाश सिंह को 92वीं ”मन की बात” कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा ”डिजिटल मैन” के नाम से सम्बोधित किया गया था। ओम प्रकाश सिंह ने हसनगंज ब्लाक के करीब 300 सौ गांव को इन्टरनेट (ऑप्टिकल फाइबर) के माध्यम से जोड़ रखा है।
उन्होंने इस कार्य की शुरूआत वर्ष 2019 मे की थी। अब तक उन्होंने अपने गांव में 1000 से अधिक इन्टरनेट कनेक्शन दिये है। उन्होंने गॉव के कॉमन सर्विस सेन्टर के पास निःशुल्क वाई-फाई जोन बनाया है जिससे आस पास के लोगों को निःशुल्क इन्टरनेट की सुविधा मिल रही है। उन्होंने अपने काम को इतना बढ़ा लिया है कि उनके यहॉ आज 20 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल रहा हैं। उन्होंने हसनगंज के समस्त सरकारी संस्थानों को ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से जोड़ रखा है।

इस कार्य के साथ-साथ श्री सिंह टेलीमेडिसिन तथा टेली लॉ का काम भी करते हैं। उक्त कार्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी उनके कार्य की प्रशंसा की गयी है। कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होने हसनगंज फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नामक एफपीओ गठित किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य किसानों को डिजिटलाइज करना है।उनके द्वारा कृषि-संचार के लिये फण्ड एवं मशीनरी आदि के सम्बन्ध में डीएम से प्रस्ताव रखे गये है, जिसको लेकर डीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी हर संभव मदद की जायेगी।
ओम प्रकाश द्वारा रखे गये सुझावों/प्रस्तावों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर एक टीम गठित की जायेगी। जो क्षेत्र में जाकर ओम प्रकाश के कार्य को देखेगी। ओम प्रकाश ने अपने इस सराहनीय काम से जनपद उन्नाव का नाम गौरवान्वित किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। डीएम ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि वे स्वयं उनके क्षेत्र में जाकर उनका कार्य देखेंगी।
यह भी पढ़ें:-मन की बात में पीएम मोदी ने किया उन्नाव के डिजिटल मैन ओमप्रकाश का जिक्र
