खामियों को दुरुस्त कर बहराइच को बनाएंगे अव्वल जिला: ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को चार बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने जरवल में पानी टंकी और नलकूप घर का जायजा लिया। कैसरगंज में महिला अस्पताल की जांच कर मरीजों से इलाज और मिल रही सुविधा के बारे में पूछा। प्रदेश सरकार …

बहराइच। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को चार बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने जरवल में पानी टंकी और नलकूप घर का जायजा लिया। कैसरगंज में महिला अस्पताल की जांच कर मरीजों से इलाज और मिल रही सुविधा के बारे में पूछा। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को सड़क मार्ग से बहराइच की सीमा में पहुंचे। जरवल विकास खंड के तपे सिपाह में स्थित नलकूप घर और पानी टंकी की उन्होंने जांच की।

इसके बाद वह कैसरगंज में पहुंचे। कस्बे में स्थित 50 बेड के महिला अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज और दवा के बारे में पूछा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कैसरगंज गौशाला में चारा काटने के बाद गौ वंशो को खिलाया। गौशाला की देखरेख करने वाले मुस्लिम प्रधान को सम्मानित करते हुए यहां के लोगों से इनसे सीख लेने की बात कही। डिप्टी सीएम ने गौ वंशो के चारे के लिए जिलाधिकारी के प्रयास से लगाई गई उन्नत किस्म की घास की तारीफ करते हुए इस योजना को पुरे प्रदेश में लागू करने की बात कही।

महिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां के साफ सफाई का जायजा लिया इसके साथ ही मंत्री बृजेश पाठक ने कैसरगंज सी एच सी में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वह काफिले के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों ने सवाल किया। मेडिकल कॉलेज में दवा न मिलने और सरकारी डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस का मुद्दा उठाया गया।

जिस पर बृजेश पाठक ने कहा कि सभी मामलों की जानकारी ली जा रही है। दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनपद को सुविधाएं देकर अव्वल जनपद बनाया जायेगा। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय चले गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम करण, विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीएमओ डॉक्टर सतीश सिंह, एसडीएम महेश कुमार, एएसपी ग्रामीण और नगर के साथ अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-ट्विन टावर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा के भ्रष्टाचार का था प्रतीक

 

संबंधित समाचार