लखीमपुर-खीरी: विछिप्त को मंदिर के पुजारी ने समझा चोर, डंडे से पीटकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के दक्षिण स्थित बालाजी के मंदिर पर सोमवार की रात आ पहुंचे 42 वर्षीय विक्षिप्त व्यक्ति की कथित पुजारी ने चोर समझकर सिर पर डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुजारी को गिरफ्तार कर जेल भेज …

अमृत विचार, ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के दक्षिण स्थित बालाजी के मंदिर पर सोमवार की रात आ पहुंचे 42 वर्षीय विक्षिप्त व्यक्ति की कथित पुजारी ने चोर समझकर सिर पर डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुजारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महेशपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दक्षिण मोहम्मदी रोड पर बालाजी का मंदिर है। जहां जौनपुर जिले के थाना मुगराबाद क्षेत्र के गांव रामगढ़ा निवासी कथित पुजारी देवमणि पुत्र रामवचन दो वर्ष से मंदिर पर रहकर देखभाल करता है। जो मंदिर पर आने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार भी करता रहता था।

बताया कि सोमवार की रात एक करीब 42 वर्षीय विक्षिप्त व्यक्ति कहीं से विचरण करते हुये मंदिर पर आ पहुंचा। बताया कि पहले तो विक्षिप्त व्यक्ति और पुजारी के बीच विवाद हुआ और बाद में पुजारी ने चोर समझकर विछिप्त के हाथ में मौजूद डंडा छीन कर उसके ही सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सुबह घटना की जानकारी होने पर देखने वालों की भीड़ लग गई। ग्राम पंचायत जंगल नंबर 13 के ग्राम प्रधान अमर सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर मृतक का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक कहां का रहने वाला है का नाम पता नहीं मिल पाया है। बताया कि प्रधान अमर सिंह की तहरीर पर कथित पुजारी के खिलाफ धारा 304 के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा

संबंधित समाचार