लखनऊ हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था और होगी चुस्त दुरुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव, गृह एवं एरोड्रोम कमेटी के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में सम्पन्न एक उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव, गृह एवं एरोड्रोम कमेटी के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में सम्पन्न एक उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ़ किये जाने के लिये जरूरी सुरक्षा उपकरण स्थापित किये जाने की दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है।

श्री अवस्थी ने कहा कि हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सड़क को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये तथा इस बीच वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाय ताकि आवागमन प्रभावित न हो सके। हवाई अड्डे को कानपुर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिये गये है। हवाई अड्डे पर तीसरे टर्मिनल के निर्माण में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा इस कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।

हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता तथा उसके लिए बजट आदि का आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किये जाने के लिये कहा गया है। हवाई अड्डे पर आने वाली घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों के सम्बन्ध मे भी बैठक विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रदेश के प्रयागराज, जयपुर, देहरादून व भोपाल आदि की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाये जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही हवाई अड्डे पर जहाजों के आवागमन की व्यवस्था कोविड काल के बाद पूर्व की भांति किये जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में पिछले छह महीनों में हवाई अड्डे पर आने जाने वाले यात्रियों की स्थिति की भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्मार्ट व्हीलचेयर की सेवा शुरू

संबंधित समाचार