बरेली: डल्लो किन्नर के गुट पर रेखा किन्नर ने किया हमला, जिला अधिकारी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में दो किन्नरों के गुट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डल्लो किन्नर और रेखा किन्नर में पुरानी रंजिश चल रही है। डल्लों किन्नर का आरोप है कि जबरन रेखा किन्नर ने लिंग परिवर्तन करा दिया था इस मामले में रेखा किन्नर जेल जा चुकी है। जिसको लेकर …

बरेली, अमृत विचार। शहर में दो किन्नरों के गुट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डल्लो किन्नर और रेखा किन्नर में पुरानी रंजिश चल रही है। डल्लों किन्नर का आरोप है कि जबरन रेखा किन्नर ने लिंग परिवर्तन करा दिया था इस मामले में रेखा किन्नर जेल जा चुकी है। जिसको लेकर दोनों में रंजिश चली आ रही है। घटना मंगलवार की दोपहर डल्लों किन्नर चेले क्षेत्र में बधाई मांगकर आ रहे थे।

इसी बीच ग्राम बकैनिया हाफिजगंज में रेखा किन्नर ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। जिसका विरोध करने पर रेखा किन्नर ने अपने साथी जहीर अहमद, छोटी किन्नर, कामिनी, आमिर, गौरी, माहि उर्फ धीरज, संजय, संजना और पिन्टू समेत अन्य के साथ हमलाकर दिया। इस दौरान आरोपियों ने डल्लो किन्नर का ऑटो भी क्षतिग्रसत कर दिया। आरोप है कि सूचना पर डल्लो किन्नर रिठौरा पुलिस चौकी पहुंची।

जहां पर रेखा किन्नर भी अपने साथियों के साथ आ गई। इसके बाद दोनों पक्ष चौकी में भिड़ गए। डल्लो किन्नर ने आरोप लगाया कि रेखा किन्नर ने पुलिस से उसने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी है। काफी देर तक चौकी पर दोनों में नोक-झोंक होती रही। बुधवार को डल्लो किन्नर पक्ष के लोग जिलाधिकारी से मिले और उन्हें शिकायत पत्र देकर घटना से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- बरेली: फर्जी निकली बच्चे के अपहरण की घटना, पैदल जाते सीसीटीवी में दिखा छात्र

संबंधित समाचार