पीलीभीत: जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की तीन हजार रुपये की ठगी
पीलीभीत, अमृत विचार। जिला अस्पताल में बाहरी व्यक्ति और दलालों की आवाजाही बंद नहीं हो पा रही है। अभी हाल में ही फिटनेस के नाम पर वसूली करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब एक और नया मामला सामने आया है। इसमें एक बाहरी युवक ने ग्रामीण को अपने झांसे में ले …
पीलीभीत, अमृत विचार। जिला अस्पताल में बाहरी व्यक्ति और दलालों की आवाजाही बंद नहीं हो पा रही है। अभी हाल में ही फिटनेस के नाम पर वसूली करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब एक और नया मामला सामने आया है। इसमें एक बाहरी युवक ने ग्रामीण को अपने झांसे में ले लिया। युवक ने ग्रामीण को उसके मरीज की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सक को दिखाने के नाम पर तीन हजार की ठगी कर ली। रुपए लेने के बाद युवक का कुछ पता नहीं चल सका। इसको लेकर ग्रामीण ने सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी है।
जिला अस्पताल में अधिकांश चिकित्सकों के चैंबरों में प्राइवेट युवकों की मौजूदगी रहती है। इसके अलावा अस्पताल में ही काफी बाहरी युवक घूमते रहते हैं। यह लोग गांव से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अपने झांसे में फांस लेते हैं। ऐसा ही मामला एक दिन पहले जिला अस्पताल में ग्रामीण के साथ हो गया। गांव गौनेरा जहानाबाद के रहने वाले हरीशंकर पुत्र लालाराम अपनी बहन को लेकर जिला अस्पताल आए थे। यहां पर उनको एक युवक मिला। युवक ने उनको झांसे में ले लिया और चिकित्सक को दिखाने की बात कही।
सुनगढी थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि युवक ने खुद को गांव चंदोई का रहने वाला बताया। युवक ने कहा कि तुम्हारा मरीज काफी गंभीर है। उसका अच्छा इलाज करा देंगे। चिकित्सकों को दिखाने के लिए अलग से रुपए देने होंगे। ग्रामीण के अनुसार युवक ने उससे तीन हजार रुपए ले लिए। रूपए लेने के बाद युवक गायब हो गया। उसका कुछ पता नहीं चल सका।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: गजरौला पुलिस ने की धरपकड़, अवैध असलहों के सौदागर को धर दबोचा
