बहराइच: एसएसबी और पुलिस ने तस्कर को पकड़ा,121 ग्राम स्मैक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान एक तस्कर को पकड़ा। उसके पास 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद स्मैक को सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर …

बहराइच, अमृत विचार। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान एक तस्कर को पकड़ा। उसके पास 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद स्मैक को सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक ने पुलिस टीम को गश्त के लिए लगाया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, अरुण पाण्डेय, शिवम मौर्या, महिला आरक्षी आरती दिवाकर और एसएसबी के एएसआई जयन्ता कुमार दास, मोहित कुमार मिश्रा, टीना कुमारी, निशा यादव सीमा पर गश्त कर रहे थे।

रूपईडीहा में गश्त के दौरान मुनीरगंज चिकवन मोहल्ला के पास से एक संदिग्ध दिखा। मुनीर गंज चिकवन मोहल्ला निवासी समीम पुत्र लल्लन ग्राम चिकवन मोहल्ला को सुबह 08.45 बजे 121 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: बंद हुआ शादी अनुदान, जिले में 3,328 आवेदन लंबित

संबंधित समाचार