मुरादाबाद: चार सितंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सर्किट हाउस में प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने मंडल की बैठक के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की आह्वान पर रामलीला ग्राउंड दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारियों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सर्किट हाउस में प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने मंडल की बैठक के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की आह्वान पर रामलीला ग्राउंड दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह रैली आम जनता के अधिकारो की रैली है।

सभी अध्यक्ष पदाधिकारी को अपनी पूरी क्षमता अनुसार महंगाई पर हल्ला बोल महारैली में पहुंचने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद व अनुभव मल्होत्रा महानगर अध्यक्ष ने प्रदीप नरवाल का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : प्रधानमंत्री ने जिस अमृत सरोवर का मन की बात में जिक्र किया, उसी में डूबकर छात्र की मौत

संबंधित समाचार