पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को फिर से संघर्ष विराम को उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब देते हुए गोलीबारी की है। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने आज अपराह्न एक बजकर 45 मिनट पर बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले …

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को फिर से संघर्ष विराम को उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब देते हुए गोलीबारी की है।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने आज अपराह्न एक बजकर 45 मिनट पर बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियरों के साथ संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

उन्होंने कहा “भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और अब गोलीबारी बंद हो गयी है।” सेना ने सोमवार को सीमा पार घुसपैठ को विफल कर दिया था और तीन आंतकवादियों का खात्मा करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया।

संबंधित समाचार