कानपुर: दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री निर्माण के लिए दो दिन में ठेकेदार का चयन
कानपुर। दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन दो दिन में कर लिया जाएगा। उप्र लघु उद्योग निगम ने इसके लिए टैंडर मांगे थे। दो कंपनियों ने टेंडर डाला है। बुधवार को निगम मुख्यालय में टेंडर समिति ने टेंडर खोला और इन कंपनियों के तकनीकी अनुभव और पत्रावलियों का …
कानपुर। दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन दो दिन में कर लिया जाएगा। उप्र लघु उद्योग निगम ने इसके लिए टैंडर मांगे थे। दो कंपनियों ने टेंडर डाला है। बुधवार को निगम मुख्यालय में टेंडर समिति ने टेंडर खोला और इन कंपनियों के तकनीकी अनुभव और पत्रावलियों का परीक्षण किया।
प्रबंध निदेशक के समक्ष उनसे जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करने के बाद गुरुवार या फिर शुक्रवार को वित्तीय टेंडर खेला जाएगा। इनमें जो कंपनी मानक के अनुरूप होगी उसका चयन 56 फ्लैटों के निर्माण के लिए कर लिया जाएगा। इन फ्लैटों के बन जाने से होजरी से जुड़े उद्यमी वहां अपना उद्योग लगा सकेंगे। इसे होजरी क्लस्टर का नाम दिया जाएगा। इस पर सहमति बन चुकी है।
दादानगर में 6071.18 वर्गमीटर में चार मंजिला इमारत बनाई जानी है। 61 करोड़ रुपये की लागत से इमारत बनेगी। दादानगर कोआपरेटिव एस्टेट ने इसके लिए निगम को 999 साल के लिए यह भूमि लीज पर दी है। निगम प्रबंधन और एस्टेट के पदाधिकारियों के बीच लीज संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। भवन निर्माण के लिए सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से 12 करोड़ रूपये की मदद की जाएगी। साथ ही होजरी क्लस्टर के रूप में इसके विकास के लिए वित्तीय मदद मिलेगी।
नहीं लेनी होगी एनओसी
उद्यमियों को यहां औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए की तरह की एनओसी नहीं लेनी पड़ेगी। निगम प्रबंधन ही भवन निर्माण के साथ पर्यावरण विभाग, विद्युत विभाग, फायर विभाग समेत सभी विभागों से एनओसी ले लेगा। खास बात यह है कि बिजली कनेक्शन भी होगा। उद्यमी का बस यहां प्लग लगाएंगे और फर्नीचर आदि की व्यवस्था कर अपना काम शुरू कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें-कानपुर: 29 अगस्त को खोला जाएगा टेंडर, तैयारियां शुरू
