बरेली: संघ ने 16 जगहों पर नंदी नारियल प्वाइंट स्टाल कराए प्रारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बरेली महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को रोजगार भारती के तहत युवाओं के स्वावलंबन बनाने के लिए नारियल पानी के स्टाल शहर के 16 स्थानों पर प्रारंभ किए गए। नंदी नारियल प्वाइंट के नाम से इन्हें प्रारंभ किया गया। नारियल पानी की गाड़ी का पूजन सह विभाग …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बरेली महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को रोजगार भारती के तहत युवाओं के स्वावलंबन बनाने के लिए नारियल पानी के स्टाल शहर के 16 स्थानों पर प्रारंभ किए गए। नंदी नारियल प्वाइंट के नाम से इन्हें प्रारंभ किया गया। नारियल पानी की गाड़ी का पूजन सह विभाग संघचालक अतुल एवं विभाग प्रचारक ओमवीर ने नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर महानगर प्रचारक मयंक, महानगर कार्यवाह विमल, महानगर सह कार्यवाह धर्मेंद्र, आईएमए अध्यक्ष विमल भारद्वाज, हरमिलाप मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र, बबलू पटेल, संजू गुप्ता, विवेक पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब होगा विधायक की तरह महापौर पद का चुनाव, खर्च कर सकेंगे 40 लाख रुपये

संबंधित समाचार