आईआईटी फ्लाईओवर पर स्पाइस जेट के पायलट से लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में आईआईटी फ्लाईओवर पर चलती कार को रोककर बदमाशों ने स्पाइस जेट के एक पायलट से लूटपाट की और चाकू मारकर उसे घायल कर दिया है। पुलिस के अनुसार पायलट युवराज सिंह तेवतिया की शिकायत पर किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर …

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में आईआईटी फ्लाईओवर पर चलती कार को रोककर बदमाशों ने स्पाइस जेट के एक पायलट से लूटपाट की और चाकू मारकर उसे घायल कर दिया है। पुलिस के अनुसार पायलट युवराज सिंह तेवतिया की शिकायत पर किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे फ्लाईओवर पर बदमाशों ने उनसे लूटपाट की है। पायलट फरीदाबाद से इंदिरा गांधी हवाई अड्डा जा रहे थे। पायलट की कार जैसे ही आईआईटी फ्लाईओवर पर पहुंची, पांच बाइक पर सवार दस लोगों ने उनकी कार को घेर लिया।

उसके बाद बदमाशों ने उनके कार का शीशा तोड़ दिया और पायलट की कान पर पिस्तौल तानकर लूटपाट की। इस दौरान लुटेरों में से एक ने चाकू मारकर पायलट को घायल कर दिया। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार बदमाश तेवतिया से दस हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हुए है।

शिकायत के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आईआईटी फ्लाईओवर पर तेवतिया से हुई लूटपाट के अलावा थोड़ी देर में ही कुछ और लोगों के साथ बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हालांकि किसी और लूट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें लूट की सिर्फ एक ही शिकायत मिली है।

संबंधित समाचार